Womens T20WC 2024: खत्म नहीं हुआ भारत का 15 साल का सूखा, पाकिस्तान की हार से टूटा करोड़ों भारतीय फैंस का दिल
INDIA VS PAKISTAN WOMENWORLD CUP
Womens T20WC 2024: पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की हार के साथ ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सफर महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 से खत्म हो गया। इस मैच में भारत की पूरी उम्मीद पाकिस्तान पर ही टिकी थी, लेकिन इस टीम को न्यूजीलैंड महिला टीम के खिलाफ जीत नहीं मिल सकी।
खत्म नहीं हुआ भारत का 15 साल का सूखा
महिला टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत साल 2009 में हुई थी और इस साल भारत ने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी तो वहीं साल 2024 में भारत का सफर ग्रुप स्टेज में ही समाप्त हो गया। इन 15 साल में भारतीय टीम 4 बार सेमीफाइनल में पहुंची, लेकिन एक बार भी खिताबी जीत हासिल नहीं कर पाई। इस बार हरमनप्रीत की टीम से काफी उम्मीद थी, लेकिन वो उम्मीद खत्म हो गई और महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत के 15 साल का सूखा खत्म नहीं हो पाया।
भारत ने अब तक 9 बार टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया है, लेकिन एक बार भी टीम को सफलता का स्वाद चखने को नहीं मिला। इस दौरान भारत ने 40 मैच खेले हैं जिसमें उनसे 22 में जीत मिली है जबकि 18 मैचों में हार का सामना करना पड़ा और भारत की जीत का प्रतिशत 55.00 का रहा है।
पाकिस्तान की हार से टूटा करोड़ो भारतीय फैंस का दिल
आम तौर पर पाकिस्तान की हार पर भारतीय फैंस खुश होते हैं, लेकिन महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान की हार के बाद करोड़ो भारतीय फैंस निराश हो गए। इस बार भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की सारी उम्मीदें पाकिस्तान की जीत पर टिकी हुई थी। न्यूजीलैंड के
खिलाफ हुए मैच में पाकिस्तान को जीत के लिए 111 रन का आसान टारगेट मिला था, लेकिन पाकिस्तान की टीम 56 रन पर ही धराशाई हो गई।
.jpeg)
.jpeg)