India Post GDS Vacancy: इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक जीडीएस कार्यकारी भर्ती नोटिफिकेशन जारी आवेदन शुरू,
India Post GDS Vacancy: अगर आप सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है क्योंकि इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक के द्वारा नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार 344 पदों पर भर्ती की जाएगी इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर निश्चित की गई है।
अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक के द्वारा निकाली गई एग्जीक्यूटिव के पद पर आवेदन करना चाहते हैं तो आप इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक के पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
India Post GDS Vacancy महत्वपूर्ण तिथियां
इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक एग्जीक्यूटिव भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म 11 अक्टूबर 2024 से भरने शुरू हो चुके हैं और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2024 निश्चित की गई है।
पद का नाम ग्रामीण डाक सेवक (GDS)एग्जीक्यूटिव
पदों की संख्या 344
आवेदन प्रारंभ तिथि 11 अक्टूबर 2024
आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2024
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन आवेदन
चयन प्रक्रिया मेरिट से चयन
ऑफिशियल वेबसाइट
https://indiapostgdsonline.gov.in
India Post GDS Vacancy आवेदन शुल्क
इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक में निकली एग्जीक्यूटिव भर्ती में अप्लाई करने वाले अभ्यर्थी चाहे वे किसी जाति वर्ग के अंतर्गत आते हो उन्हें 750 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सभी जाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए एक समान रखा गया है।
India Post GDS Vacancy आयु सीमा
इंडियन पोस्ट ऑफिस की इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष के मध्य रखी गई है।
आयु की गणना 1 सितंबर 2024 के अनुसार की जानी है ऐसे अभ्यर्थी जो आरक्षित श्रेणी के अंतर्गत आते हैं उन्हें नियम के मुताबिक आयु में छूट रहेगी
शैक्षणिक योग्यता
इंडियन पोस्ट ऑफिस की इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय यह संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएट रखी गई है अर्थात ऐसे अभ्यर्थी जो किसी भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएशन किए हुए हैं वह इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास ग्रामीण डाक सेवक के पद पर काम करने का 2 साल का एक्सपीरियंस होना भी जरूरी है।
सिलेक्शन प्रोसेस
इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक एग्जीक्यूटिव वैकेंसी में अप्लाई करने वाले अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
इस भर्ती की मेरिट लिस्ट अभ्यर्थियों को ग्रेजुएशन में मिले हुए अंकों के आधार पर बनाई जाएगी।
सैलरी
इस भर्ती में सेलेक्ट होने वाले अभ्यर्थियों को सभी अंशदान सहित ₹30,000 सैलरी मिलेगी।
India Post GDS Vacancy कैसे करें अप्लाई
इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक एग्जीक्यूटिव भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले इंडियन पोस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट https://ibpsonline.com पर जाना है।
इसके पश्चात करियर के ऑप्शन पर क्लिक करना है क्लिक करने के पश्चात Current Opening के लिंक पर क्लिक करना है क्लिक करते ही एक नया पेज ओपन हो जाएगा जिसमें Apply Now के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
क्लिक करते ही आवेदन फॉर्म ओपन हो जाएगा इस फॉर्म में जो भी जानकारी मांगी गई होगी वह सभी जानकारी सही तरह से भर अपने सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर दें। आवेदन शुल्क का भुगतान करके आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट आउट जरुर निकाल कर रख लें।
India Post GDS Vacancy Important Links
| Official Notification | Click Here |
| Official Website | APPLY |
